देहरादून। देश की बदहाल शिक्षा व्यवस्था, NEET परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं तथा शिक्षा मंत्रालय की कथित विफलताओं के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कैंट विधानसभा क्षेत्र में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान यमुना कॉलोनी चौक से किशन नगर चौक तक प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ विरोध जताया गया।


प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लगातार सामने आ रहे परीक्षा घोटालों और अनियमितताओं से देश के लाखों युवाओं का भविष्य संकट में पड़ गया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में सरकार पूरी तरह विफल रही है, जिसका खामियाजा मेहनत करने वाले छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।
कार्यक्रम का नेतृत्व संयोजक रितेश छेत्री ने किया। इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, लाल चंद शर्मा, संजय शर्मा, नवीन जोशी, प्रदीप जोशी, दीप बोहरा, अनुराग गुप्ता, राम भंगेल, मुकेश चौहान, कासिम चौधरी, बबलू, राजीव प्रजापति, स्वाति नेगी, पीयूष जोशी, हैप्पी परचा, रेहमान, कृष्णा, समीर, माही जेटली, आदित्य मंडोला और विशाल भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता, कांग्रेसजन एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए पार्टी का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।




