यूकेएसएसएससी में नई भर्तियों की मांग को लेकर युवाओं ने लगाया मंडाण

देहरादून। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के नेतृत्व में मंगलवार को युवाओं ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) में नई भर्तियों की मांग को लेकर आयोग कार्यालय के बाहर मंडाण लगाया। युवाओं ने पूजा-अर्चना कर देवताओं का आह्वान किया और रोजगार की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।

युवाओं का कहना था कि प्रदेश के बेरोजगार लंबे समय से नई भर्तियों का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने आयोग से जल्द से जल्द नई भर्तियां जारी करने और युवाओं के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की। आंदोलनकारियों ने कहा कि युवाओं को रोजगार चाहिए, केवल आश्वासन नहीं।

मंडाण के बाद आयोग की ओर से परीक्षा कैलेंडर जारी किए जाने पर युवाओं ने इसे अपने संघर्ष की बड़ी सफलता बताया। आंदोलन में शामिल युवाओं ने कहा कि यह युवा एकता और लगातार किए जा रहे संघर्ष की जीत है। उन्होंने रोजगार के लिए अपना आंदोलन आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।

About The Author