संगठन को मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों और आगामी रणनीति पर हुआ मंथनदून वैली टाइम्स | रुद्रपुर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने शनिवार को रुद्रपुर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) एवं राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के पदाधिकारियों तथा कांग्रेस विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, जनहित के मुद्दों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं से प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, संगठन की जमीनी गतिविधियों और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आपसी समन्वय बढ़ाते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने का आह्वान किया।
बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान तथा जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों से राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराया।
श्री खड़गे ने कहा कि कांग्रेस को जनहित के मुद्दों पर मजबूती के साथ जनता के बीच जाना होगा और संगठन की ताकत ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से एकजुट होकर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझावों और रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

दून वैली टाइम्स | रुद्रपुर
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को रुद्रपुर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) एवं राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) के पदाधिकारियों तथा कांग्रेस विधायकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, जनहित के मुद्दों और आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई।