रुद्रपुर। बारावफात जुलूस के दौरान त्रिशूल चौक पर सभा में कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने के मामले में पुलिस ने मुफ्ती मुजीब को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सभा के दौरान दिए गए भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज किया गया था।
बताया गया कि पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुफ्ती मुजीब को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की। मामले में पुलिस वायरल वीडियो और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले किसी भी बयान या गतिविधि को लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।
