यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर स्थित हथिनीकुंड बैराज में सेना के प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से 5 जवान बह गए, जिनमें से 2 कमांडो अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद जवानों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
घटना ने प्रशिक्षण अभ्यासों के दौरान सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि इसी तरह के प्रशिक्षण अभ्यास डाकपत्थर बैराज में भी पहले कई बार किए जा चुके हैं।
कठिन और जोखिमपूर्ण सैन्य प्रशिक्षण देश की सुरक्षा के लिए जरूरी है, लेकिन ऐसे अभ्यासों में सुरक्षा मानकों, निगरानी और बचाव के पुख्ता इंतजामों को सर्वोच्च प्राथमिकता दिया जाना बेहद जरूरी है। जवान देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन दांव पर लगाते हैं, ऐसे में प्रशिक्षण के दौरान उनकी सुरक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
