कोटद्वार में श्री बालाजी मंदिर वार्षिकोत्सव की धूम, महापौर शैलेन्द्र रावत हुए शामिल

Listen to this article

पुनीत रावत

कोटद्वार नगर निगम के महापौर शैलेन्द्र रावत द्वारा लोअर कालाबड़ स्थित श्री बाला जी मन्दिर में आयोजित 23वें त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव में सहभागिता कर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। इस अवसर पर उन्होंने भव्य भजन संध्या में उपस्थित होकर श्रद्धापूर्वक प्रभु श्री बालाजी के दर्शन किए और मंदिर परिसर में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

 

अपने संबोधन में महापौर शैलेन्द्र रावत ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वार्षिकोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति रस से ओतप्रोत भजनों का आनंद लिया तथा भगवान बालाजी की आराधना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महापौर ने प्रभु श्री बालाजी के चरणों में क्षेत्रवासियों के सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में मंदिर समिति के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *