स्कूटी फिसलने से सभासद गंभीर घायल

Listen to this article

विकासनगर। नगर पालिका परिषद विकासनगर के वार्ड संख्या-6 की भाजपा सभासद सुमन काशव रविवार सुबह एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह स्कूटी से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान मंडी चौक के पास उनकी स्कूटी अचानक फिसल गई, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गईं।

स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें तत्काल लेहमन हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान तुरंत अस्पताल पहुंचे और घायल सभासद का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार संबंधी जानकारी लेकर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। हायर सेंटर रेफर किए जाने के बाद विधायक स्वयं भी उनके साथ रवाना हुए।

घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रवासियों में चिंता का माहौल है। सभी ने सभासद सुमन काशव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

About The Author