देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रानीपोखरी क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा एवं जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। जांच में यह भी सामने आया कि अभियुक्त पूर्व में भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दून पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, अवैध तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार



