डोईवाला में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, तीन भंडारण स्थलों पर ₹80 हजार का जुर्माना

Listen to this article

डोईवाला (देहरादून)। जनपद देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में अवैध खनन और उपखनिज के अवैध भंडारण के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अठूरवाला में संचालित तीन अवैध भंडारण स्थलों को पकड़ा है। निरीक्षण के दौरान तीनों भंडारण बिना वैध अनुमति के संचालित पाए गए।

खनन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों संचालकों पर कुल ₹80 हजार का जुर्माना लगाया, जिसे मौके पर ही सरकारी खजाने में जमा कराया गया।

सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चंद ने बताया कि विभाग द्वारा लगातार क्षेत्र में निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान अवैध रूप से उपखनिज का भंडारण किए जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *