राजपुर पुलिस ने आपराधिक वारदात की फिराक में घूम रहे शातिर बदमाश को तमंचा और कारतूस सहित दबोचा

Listen to this article

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत थाना राजपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ और आपराधिक रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है, जो पूर्व में चोरी सहित कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं से जुड़े कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम एवं अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

देहरादून पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार के तहत जिले में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

About The Author