जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच CJP अध्यक्ष अभिजीत दीपके की बिगड़ी तबीयत, टाइफाइड होने की जानकारी

Listen to this article

📰 दून वैली टाइम्स | राष्ट्रीय खबर

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोज पार्टी (CJP) द्वारा चलाया जा रहा विरोध प्रदर्शन लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में युवा सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।

इसी बीच पार्टी अध्यक्ष अभिजीत दीपके की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में बताया कि उन्हें टाइफाइड हो गया है। स्वास्थ्य खराब होने के बावजूद उन्होंने आंदोलन जारी रखने की बात कही और प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों के लिए संघर्ष जारी रखने की अपील की।

पार्टी की ओर से फिलहाल प्रदर्शन जारी रखने की बात कही गई है। वहीं, अभिजीत दीपके के स्वास्थ्य को लेकर समर्थकों में चिंता का माहौल है।

#DoonValleyTimes #BreakingNews #Delhi #JantarMantar #CJP #AbhijeetDeepke #Protest #Typhoid #NationalNews #HindiNews

About The Author