41 सदस्यीय कार्यकारी समिति, 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव और 107 सचिव नियुक्त
AICC के राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने जारी किए आदेश, तत्काल प्रभाव से लागू
दून वैली टाइम्स | देहरादून, उत्तराखंड
विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने गुरुवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) का नया संगठन घोषित कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद राष्ट्रीय महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रदेश संगठन में व्यापक फेरबदल करते हुए 41 सदस्यीय कार्यकारी समिति, 24 उपाध्यक्ष, 36 महासचिव, 107 सचिव, कोषाध्यक्ष तथा घोषणापत्र, अनुशासनात्मक, SIR और चार्जशीट समितियों का गठन किया गया है।

कांग्रेस हाईकमान के इस फैसले को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है। नई टीम में वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा चेहरों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।

कार्यकारी समिति में इन नेताओं को मिली जगह
गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य, हरीश रावत, प्रीतम सिंह, गुरदीप सिंह सप्पल, काजी निजामुद्दीन, प्रकाश जोशी, करण माहरा, डॉ. हरक सिंह रावत, भुवन चंद्र कापड़ी, तिलक राज बेहड़, मयूख महार, ममता राकेश, हरीश सिंह धामी, मनोज तिवारी, फुरकान अहमद, विक्रम सिंह नेगी, आदेश सिंह चौहान, मदन सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह राणा, खुशहाल सिंह अधिकारी, रवि बहादुर, अनुपमा रावत, सुमित हरिदायेश, वीरेंद्र सिंह जाटी, लखपत सिंह बुटोला, गोविंद सिंह कुंजवाल, सुरेंद्र सिंह नेगी, शूरवीर सिंह सजवाण, मंत्री प्रसाद नैथानी, नव प्रभात, प्रदीप टम्टा, महेंद्र पाल सिंह, वीरेंद्र रावत, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी, रणजीत रावत, डॉ. जीत राम, संजीव आर्य, अरविंदर शर्मा, सरोजनी कैंथुरा और वैभव वालिया को शामिल किया गया है।


कोषाध्यक्ष
गोदावरी थपलियाल
24 उपाध्यक्ष
हेमेश खरकवाल, विजय सरस्वत, सूर्यकांत धस्माना, धीरेंद्र प्रताप, राजकुमार, मनोज रावत, सतीश नैणवाल, लालचंद शर्मा, शहरयार खान, सी.पी. सिंह, संजय पालीवाल, राजेंद्र पाल सिंह, सुखविंदर कौर, राजीव महर्षि, अनुपम शर्मा, हेमंत बगड़वाल, मधु सांगुड़ी, डॉ. प्रेम बहुखंडी, दर्शन लाल, संजय जैन, संतोष चौहान, सुजाता पॉल, संजय सैनी और इंदु मान।


36 महासचिव
राजेंद्र भंडारी, नवीन जोशी, अभिषेक सिंह, विजय गुंसोला, तेलू राम, पुष्कर जैन, राकेश लाल शाह, दीप शर्मा, मकबूल कुरैशी, अमरजीत सिंह, याकूब सिद्दीकी, राजेंद्र शाह, जसवंत सिंह चौहान, सुमित्तर भुल्लर, अनीता शर्मा, जयेंद्र रमोला, संजय किरोला, राजेंद्र टंगड़िया, गौरव चौधरी, डॉ. गणेश उपाध्याय, वीरेंद्र पोखरियाल, नीरज त्यागी, राकेश सिंह राणा, इशिता सेधा, विनोद चौहान, राकेश राजपूत, राव शेर मोहम्मद, राकेश नेगी, अरविंद प्रधान, शोभा बिष्ट, दीपा आर्या, अनिल भास्कर, अश्वनी बहुगुणा, नरेंद्र राणा, डॉ. सोनिया आनंद और संदीप चीमा।





107 सचिवों की भी नियुक्ति
कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश संगठन में 107 सचिवों की नियुक्ति की है। सूची में प्रमुख रूप से मुकेश नेगी, धर्मपाल सिंह, भूपेंद्र नेगी, प्रदीप चौधरी, संदीप सहगल, सागर मरवाह, प्रेम सिंह कोठारी, राकेश थापा, मूलचंद शर्मा, गोपाल सिंह बिष्ट, कुंदन कुमार कोली, राजीव चौधरी, कन्वर सिंह सयाना, बृजेश कोठारी, भारत सिंह झिंकवान, मनीष राणा, मोहन खोलिया, दिनेश पंत, बिमला सेमवाल, श्याम सिंह चौहान, सुंदर दत्त जोशी, त्रिलोक वर्मा, इंदर पाल आर्य, संजय सैनी, सुरेंद्र पंवार, उज्ज्वल रावत, राजेश वालिया, देवेंद्र कन्याल, गुरमीत सिंह प्रिंस, मनोज बलूनी, सीमा आर्या, स्वाति नेगी, भगवती बिष्ट, गौरव अग्रवाल, ललित बिष्ट, महेश जोशी, नवीन किशोर, त्रिलोक सजवाण, हिमांशु जोशी, ममता चौहान, महेश पांडेय, राजीव कुमार, विजय बावा, मीरा कांती, संजय कोठारी, ऋतु पडियार, अली हुसैन, आनंद कुमार, अशोक राणा, तारा दत्त, दीपिका भट्ट, वरुण चौधरी सहित कुल 107 नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विशेष समितियों का गठन
- घोषणापत्र समिति: अध्यक्ष – भुवन कापड़ी, संयोजक – डॉ. प्रेम बहुखंडी।
- अनुशासनात्मक समिति: अध्यक्ष – विक्रम सिंह नेगी।
- SIR समिति: अध्यक्ष – मनोज रावत।
- चार्जशीट समिति: अध्यक्ष – करण माहरा।
चुनावी रणनीति को मिलेगी नई मजबूती
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस ने प्रदेश के सभी क्षेत्रों, सामाजिक वर्गों और युवा नेतृत्व को संगठन में प्रतिनिधित्व देकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत टीम तैयार की है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि नया संगठन बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करेगा और चुनावी अभियान को नई गति देगा।
