Bullet Retro के पटाखा साइलेंसर पर पुलिस का शिकंजा, SSI शिशुपाल राणा के नेतृत्व में चेकिंग तेज

विकासनगर। कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में Bullet Retro बाइकों में मॉडिफाइड और तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है।

SSI शिशुपाल राणा के नेतृत्व में वाहन चेकिंग के दौरान ऐसे वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि नियमों से खिलवाड़ और सड़क पर पटाखा साइलेंसर का शोर किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

चेकिंग के दौरान संदिग्ध एवं नियम विरुद्ध मॉडिफिकेशन वाले वाहनों की जांच की जा रही है और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author