तीन वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

विकासनगर। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामीली को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत विकासनगर पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में विनय (45) और राजकुमार (57), निवासी राजावाला, पोस्ट ऑफिस अशोक आश्रम चिलियो शामिल हैं। दोनों के खिलाफ धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित न्यायालयी मामलों में वारंट जारी थे।

वहीं भट्ठा पुलिस चौकी के पीछे, विकासनगर निवासी अजय सक्सैना (29) को वर्ष 2018 के धारा 379/411/356 भादवि से संबंधित मामले में जारी न्यायालयी वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए तीनों वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

About The Author