विकासनगर में गैर जमानती वारंट पर दो गिरफ्तार

विकासनगर। न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों की तामीली के लिए चलाए जा रहे अभियान में विकासनगर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने सोमवार को अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें हरियाणा के यमुनानगर जिले का निवासी विजय और विकासनगर की रहने वाली पारुल श्रीवास्तव शामिल हैं। दोनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर कोतवाली विकासनगर क्षेत्र में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया था। अभियान के दौरान टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार किए गए विजय पुत्र जगमाल, निवासी ग्राम दलमीरगढ़ बहादुरपुर, थाना प्रतापनगर खिजराबाद, जिला यमुनानगर, हरियाणा, उम्र 35 वर्ष के विरुद्ध प्रकीर्ण दाण्डिक वाद संख्या 419/2024 में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था।

दूसरी गिरफ्तारी पारुल श्रीवास्तव पत्नी प्रशान्त श्रीवास्तव, निवासी दुर्गा विहार एनफील्ड, विकासनगर, जनपद देहरादून, उम्र 45 वर्ष की हुई। पुलिस के अनुसार पारुल के खिलाफ परिवाद संख्या 74/23 एवं 72/23 में धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय से वारंट जारी हुए थे।

न्यायालयों से प्राप्त गैर जमानती वारंटों की तामीली के लिए विकासनगर पुलिस का अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस टीमों द्वारा वारंटियों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह गुसाईं, चौकी प्रभारी बाजार, उपनिरीक्षक वैभव गुप्ता, चौकी प्रभारी कुल्हाल, महिला हेड कांस्टेबल ज्योति देवराड़ी, कांस्टेबल पवन बिष्ट और कांस्टेबल गौरव कुमार शामिल रहे।

About The Author