जिला योजना समिति निर्वाचन-2026: निर्वाचक नामावलियों के आलेख्य का प्रकाशन

देहरादून, 9 सितंबर। जिला योजना समिति सदस्य निर्वाचन-2026 को लेकर नगर निकायवार एवं जिला पंचायतवार निर्वाचक नामावलियों के परिशिष्ट-1 एवं परिशिष्ट-2 के आलेख्य का प्रकाशन कर दिया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट/रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशित किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट/रिटर्निंग अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सर्वसाधारण से प्रकाशित नामावलियों का अवलोकन करने तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अपील की है।

निर्वाचन से संबंधित दावे-आपत्तियां निर्धारित प्रक्रिया एवं समय-सीमा के अनुसार ही स्वीकार किए जाएंगे। संबंधित नागरिकों से निर्वाचन प्रक्रिया एवं दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

About The Author