देहरादून। उत्तराखंड शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण/तैनाती आदेश जारी किए हैं। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को जनहित/रिक्ति के सापेक्ष तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी दी गई है।
प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं—
- प्रमोद कुमार — अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक नगर, रुद्रपुर
- स्वतंत्र कुमार सिंह — अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक देहात-2, देहरादून
- मनोज कत्याल — अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल से उपसेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर
- उत्तम सिंह नेगी — अपर पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर से अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर, देहरादून
- हरवंश सिंह — अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा से अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल
- शेखर चन्द्र सुयाल — अपर पुलिस अधीक्षक देहात, हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक नगर, देहरादून
- अनुपा बड़ोला — अपर पुलिस अधीक्षक एटीसी, हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात, ऊधमसिंहनगर
- अमित कुमार — अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक, टिहरी
- राजेश कुमार भट्ट — पुलिस अधीक्षक सतर्कता से अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय
- मिथिलेश कुमार सिंह — उपसेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी से पुलिस अधीक्षक सतर्कता
- अभय सिंह — अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार ग्रामीण
- दीपक सिंह — अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी से अपर पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार नगर
शासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण कर कार्यभार प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
