स्मार्ट सिटी देहरादून की सुबह: VIP इलाके में सड़क किनारे कूड़े का अंबार

जीएमएस रोड पर मंडी के पीछे VIP कॉलोनी क्षेत्र में गंदगी का नजारा, स्थानीय लोगों ने सफाई व्यवस्था पर उठाए सवाल

देहरादून। स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहे देहरादून में सफाई व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। बुधवार आज सुबह सुबह करीब 6 बजे जीएमएस रोड स्थित मंडी के पीछे VIP कॉलोनी क्षेत्र में सड़क किनारे कूड़े का ढेर दिखाई दिया। सुबह के समय मॉर्निंग वॉक और अपने काम के लिए निकलने वाले लोगों को सड़क किनारे फैली गंदगी के बीच से गुजरना पड़ा।

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे कूड़ा जमा होने से क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि नियमित रूप से कूड़ा उठाने और सफाई की व्यवस्था की जा रही है, तो सड़क किनारे इस तरह कूड़े का ढेर क्यों दिखाई दे रहा है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि सड़क किनारे कूड़ा किसने डाला और इसकी सफाई की जिम्मेदारी आखिर किस विभाग की है? क्या संबंधित विभाग मौके से कूड़ा हटाने के साथ ही दोबारा कूड़ा न डाले जाने के लिए भी प्रभावी व्यवस्था करेगा?

देहरादून को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए प्रशासन एवं नगर निकाय स्तर पर लगातार प्रयास किए जाते हैं, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर कूड़े के ढेर इन प्रयासों पर सवाल खड़े करते हैं। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से क्षेत्र का निरीक्षण कर तत्काल सफाई कराने और नियमित कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस मामले में कब तक कार्रवाई करता है और जीएमएस रोड के इस क्षेत्र को कूड़े के ढेर से कब निजात मिलती है।

About The Author