देहरादून–मसूरी हाईवे पर फिर बड़ा भूधंसाव, कर्नल विला के पास सड़क ध्वस्त

दून वैली टाइम्स | देहरादून

देहरादून–मसूरी–यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बार फिर बड़ा भूधंसाव होने से यातायात प्रभावित हो गया है। जानकारी के अनुसार, कर्नल विला के पास सड़क का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो गया है, जिससे इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले डिंडा बैंड के पास भी लंबे समय से सड़क धंसने की समस्या बनी हुई थी। अब कर्नल विला के पास हुए नए भूधंसाव ने यात्रियों की चिंता और बढ़ा दी है।

यात्रियों से अपील की गई है कि देहरादून से मसूरी, कैंपटी और यमुनोत्री की ओर यात्रा करने से पहले सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। प्रशासन द्वारा जारी वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रहे भूधंसाव के कारण इस मार्ग पर स्थायी समाधान की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

About The Author