जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, चार CSC केंद्र सील

अनियमितताएं मिलने पर प्रशासन ने की सख्ती, कई केंद्रों से कंप्यूटर-लैपटॉप अभिरक्षा में लिए

देहरादून, 17 सितंबर 2026। जन सेवा केंद्रों (CSC) की कार्यप्रणाली और निर्धारित मानकों के अनुपालन को लेकर जिला प्रशासन ने गुरुवार को औचक निरीक्षण अभियान चलाया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर उप जिलाधिकारी देहरादून के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने विभिन्न जन सेवा केंद्रों का निरीक्षण एवं जांच की। इस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर चार जन सेवा केंद्रों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

प्रशासन के अनुसार औचक निरीक्षण के दौरान शादमान (CSC ID: 353233270019) के केंद्र पर अनियमितताएं पाए जाने पर उसे सील किया गया। इसके अलावा हनी रमन (CSC ID: 554776230016) के केंद्र पर भी कार्रवाई करते हुए केंद्र को मौके पर ही सील कर दिया गया।

इसी क्रम में करन वर्मा (CSC ID: 626776760018) और प्राची कौशिक (CSC ID: 727124560013) के जन सेवा केंद्रों में जांच के दौरान कमियां पाए जाने पर दोनों केंद्रों को भी सील कर दिया गया।

कई केंद्रों से कंप्यूटर और लैपटॉप अभिरक्षा में

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सदर की ओर से शादमान, पूनम खन्ना और करन वर्मा के केंद्रों से CPU को अभिरक्षा में लिया गया। वहीं पारुल बंसल और प्राची कौशिक के केंद्रों से लैपटॉप भी प्रशासन ने अभिरक्षा में लिए।

CSC ID निरस्त करने की संस्तुति

जांच के दौरान पवन फर्स्वाण (CSC ID: 543342670011) के केंद्र पर पाई गई कमियों के संबंध में उसकी CSC ID निरस्त किए जाने की संस्तुति उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।

वहीं पूनम खन्ना (CSC ID: 317574420015) के केंद्र पर पाई गई कमियों को लेकर उन्हें कड़ी चेतावनी जारी की गई है। पारुल बंसल (CSC ID: 252619240013) के केंद्र पर पाई गई अनियमितता के मामले में लैपटॉप अभिरक्षा में लिया गया है।

लापरवाही और अवैध वसूली पर सख्ती

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जन सेवा केंद्रों का उद्देश्य आमजन को विभिन्न सरकारी सेवाएं और सुविधाएं उपलब्ध कराना है। ऐसे में केंद्र संचालकों के लिए निर्धारित मानकों और नियमों का पालन करना आवश्यक है।

प्रशासन ने कहा कि आमजन की सुविधा से जुड़े इन केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता अथवा अवैध वसूली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी जन सेवा केंद्रों का औचक निरीक्षण जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन या अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

औचक निरीक्षण अभियान के दौरान तहसीलदार सदर सुरेंद्र देव, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हरेंद्र सिंह सहित तहसील एवं पुलिस की टीम मौजूद रही।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *