उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग में नई नियुक्तियां

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग में नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से मंजूरी प्रदान की गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की स्वीकृति के बाद एआईसीसी महासचिव एवं सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने इसकी घोषणा की।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अभिनव थापर को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग का अध्यक्ष (Chairperson) नियुक्त किया गया है।

वहीं भारत शर्मा और हर्षित सिंह बिष्ट को सह-अध्यक्ष (Co-Chairpersons) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा मधुसूदन सुंदरीयाल, रोहित भट्ट, दिनेश चंद्र टम्टा और सुश्री जसवीर कौर को समन्वयक (Coordinators) नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। माना जा रहा है कि नई टीम के नेतृत्व में उत्तराखंड कांग्रेस का सोशल मीडिया विभाग जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर और अधिक प्रभावी ढंग से उठाने तथा पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

About The Author