विकासनगर में निर्माणाधीन UULIP प्रोजेक्ट का विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण

अधिकारियों और इंजीनियरों से परियोजना की प्रगति की ली जानकारी, व्यापारियों ने भी रखे क्षेत्र से जुड़े विषय

विकासनगर। विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन यूयूएलआईपी (UULIP) प्रोजेक्ट के कार्यों का शुक्रवार को विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विकासनगर के पहाड़ी गली क्षेत्र में पहुंचकर परियोजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं इंजीनियरों से परियोजना से जुड़ी विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने यूयूएलआईपी प्रोजेक्ट के प्रोजेक्ट मैनेजर, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर, सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर तथा वेंडर्स के इंजीनियरों के साथ परियोजना की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं, प्रगति तथा क्षेत्र से संबंधित विषयों की जानकारी लेते हुए आवश्यक संवाद किया।

इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन नीरज अग्रवाल, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह राजू, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष नीरज ठाकुर, व्यापार मंडल महामंत्री हरीश अरोड़ा, नगर पालिका सभासद सबल सेरावत, संदीप मोगा, धीरज पाटिल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि विकासनगर का सर्वांगीण विकास, व्यापारियों के हितों का संरक्षण और क्षेत्र की जनसुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की निरंतर निगरानी के साथ जनहित से जुड़े विषयों पर सभी संबंधित पक्षों से संवाद स्थापित कर कार्यों को गति देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर संबंधित अधिकारियों से लगातार जानकारी ली जा रही है, ताकि परियोजनाओं का लाभ स्थानीय लोगों और व्यापारियों को समय पर मिल सके।

“जनसेवा का संकल्प, विकासनगर का सर्वांगीण विकास” के संदेश के साथ विधायक ने क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही।

About The Author