नेहरू कॉलोनी पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
देहरादून। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नेहरू कॉलोनी पुलिस ने एक महिला को 904 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद गांजा कब्जे में लेते हुए आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार चेकिंग और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 18 सितंबर को थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम अजबपुर फ्लाईओवर के नीचे चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक महिला को संदिग्ध अवस्था में रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से 904 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार महिला की पहचान भूरिया पत्नी अर्जुन सिंह (48 वर्ष), निवासी सपेरा बस्ती, आकाशवाणी केंद्र के पास, अजबपुर कलां, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामद गांजे को कब्जे में लेकर आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक डालेन्द्र सिंह
- कांस्टेबल अर्जुन सिंह
- कांस्टेबल विनोद बचकोटी
- कांस्टेबल सुमित कुमार
- महिला कांस्टेबल ममता सैनी
