बरेली में महापौर के रक्षाबंधन समारोह में भगदड़, महिला की मौत

बरेली। बरेली में गुरुवार को महापौर उमेश गौतम के रक्षाबंधन समारोह के दौरान भीड़ के बीच अव्यवस्था फैलने से भगदड़ मच गई। घटना में एक महिला की मौत होने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची थीं। इसी दौरान भीड़ बढ़ने से अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। मृतका की पहचान मधु के रूप में बताई जा रही है।

परिजनों का आरोप है कि महिला की मौत की सूचना तत्काल नहीं दी गई। घटना को लेकर परिजनों ने गंभीर सवाल उठाए हैं और पूरे मामले की जांच की मांग की है।

About The Author