स्टोन क्रशर के 15 लाख रुपये निजी खाते में डालने का आरोप, धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार

सेलाकुई। स्टोन क्रशर के भुगतान की करीब 15 लाख रुपये की रकम फर्म के खाते में जमा करने के बजाय निजी खाते में डालकर हेराफेरी करने के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी को सेलाकुई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी फरार होने की फिराक में था।

पुलिस के अनुसार, संजय कुमार निवासी बेरी, झज्जर, हरियाणा ने 19 जुलाई 2026 को थाना सेलाकुई में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि अरुण कुमार ने स्टोन क्रशर के भुगतान की रकम फर्म के खाते में जमा करने के बजाय अपने निजी खाते में डाल दी और करीब 15 लाख रुपये की हेराफेरी की।

शिकायत के आधार पर थाना सेलाकुई में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 22 अगस्त को आरोपी अरुण कुमार (38 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी मूल रूप से शाकुम्भरी देवी रोड, बेहट, सहारनपुर का रहने वाला है और वर्तमान में भाऊवाला, सेलाकुई में रह रहा था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

महिला उपनिरीक्षक शशि राणा, अपर उपनिरीक्षक उमेद सिंह एवं कांस्टेबल संजीत कुमार पुलिस टीम में शामिल रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *