देहरादून समेत आठ जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Listen to this article

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 24 जून को राजधानी देहरादून समेत राज्य के आठ जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 25 जून को भी इन जिलों में कहीं-कहीं बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं 26 जून को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे पर्वतीय जिलों में बारिश होने के आसार हैं।

प्रशासन ने लोगों को नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के आसपास विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

About The Author