देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने निरीक्षक पद से पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद पर पदोन्नत हुए राजेश साह एवं प्रदीप पंत को पदोन्नति पद के अलंकरण से सम्मानित किया।
इस अवसर पर एसएसपी ने दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे भविष्य में भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा उत्तराखंड पुलिस की गरिमा को और ऊंचाइयों तक पहुंचाएं।
पदोन्नति समारोह के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी दोनों अधिकारियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा का मिला सम्मान, दो निरीक्षक बने पुलिस उपाधीक्षक



