देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन गुरुवार को देहरादून स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य रूप से शामिल होंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम में भाजपा के केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड की सदस्य सुधा यादव मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगी। सम्मेलन में संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में शामिल होने की संभावना है।
देहरादून में भाजपा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन, मुख्यमंत्री धामी होंगे शामिल




