धनोल्टी के कद्दूखाल में भूस्खलन से होटल भवनों में पड़ी दरारें, पूर्व पालिका अध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने किया प्रभावित क्षेत्र का दौरा

Listen to this article

टिहरी गढ़वाल। धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के कद्दूखाल (सुरकंडा मंदिर) में बीती रात हुई भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन से दो होटल/रेस्टोरेंट भवनों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। भूस्खलन के चलते शीशराम उनियाल और दौलत राम उनियाल के होटल/रेस्टोरेंट के नीचे की जमीन खिसक गई, जिससे भवनों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गईं। घटना के बाद दोनों परिवार भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन बिताने को मजबूर हैं।
पूर्व पालिका अध्यक्ष मसूरी मनमोहन सिंह मल्ल ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि अब तक प्रशासन की ओर से केवल तहसीलदार ने औपचारिक निरीक्षण किया है, जबकि जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और क्षेत्रीय विधायक अभी तक मौके पर नहीं पहुंचे हैं।
मनमोहन सिंह मल्ल ने शासन-प्रशासन से मांग की कि प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सहायता उपलब्ध कराई जाए, नुकसान का शीघ्र आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए तथा विशेषज्ञों से स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाएं। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो लगातार हो रहे भूस्खलन से आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों की जान-माल को भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है।
उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कदम उठाने तथा पीड़ित परिवारों की सुरक्षा और पुनर्वास सुनिश्चित करने की अपील की।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *