देहरादून। राजधानी के डालनवाला क्षेत्र स्थित कृष्णा कॉलोनी (कोरोनेशन अस्पताल के पीछे) में सोमवार, 13 जुलाई 2026 को एमडीडीए (MDDA) की सीलिंग कार्रवाई के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आपस में मारपीट पर उतर आए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही कोतवाली डालनवाला पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस के बार-बार समझाने के बावजूद जब संबंधित लोग नहीं माने और लोक शांति भंग करने की स्थिति बनी रही, तब पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए मौके से एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी:
अनुराधा सिंह (35 वर्ष, बिहार)
चंद्र प्रताप सिंह (19 वर्ष, बिहार)
राजीव यादव (29 वर्ष, बिहार)
सागर कुमार (30 वर्ष, देहरादून)
पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126, 135 एवं 170 के तहत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
देहरादून: एमडीडीए की सीलिंग कार्रवाई के दौरान दो पक्षों में मारपीट, 1 महिला समेत 4 गिरफ्तार




