देहरादून | Doon Valley Times
उत्तराखंड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का शानदार अवसर आया है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विभिन्न विभागों में समूह ‘ग’ के 379 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 26 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
आयोग के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के तहत लेखाकार, सहायक लेखाकार, सहायक लेखाकार/कनिष्ठ समपरीक्षक, कार्यालय सहायक (लेखा) तथा कैशियर कम सहायक लेखाकार जैसे पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इन पदों के लिए प्रस्तावित ऑफलाइन लिखित परीक्षा 12 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
विज्ञापन जारी : 21 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ : 26 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि : 15 अगस्त 2026
आवेदन संशोधन : 18 से 20 अगस्त 2026
प्रस्तावित लिखित परीक्षा : 12 अक्टूबर 2026
किन विभागों में होगी भर्ती?
उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL)
पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (PTCUL)
उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL)
उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद
उत्तराखंड जल संस्थान
ब्रिडकुल (BRIDCUL)
निदेशालय विभागीय लेखा
विभिन्न जिलाधिकारियों के कोषागार
अभियोजन विभाग
विद्युत नियामक आयोग सहित अन्य विभाग
प्रमुख पद
लेखाकार
सहायक लेखाकार
सहायक लेखाकार/कनिष्ठ समपरीक्षक
कार्यालय सहायक (लेखा)
कैशियर कम सहायक लेखाकार
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आयोग द्वारा जारी विस्तृत विज्ञापन एवं शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और अन्य पात्रता संबंधी सभी शर्तों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।








