राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन, देहरादून में जोरदार नारेबाजी

Listen to this article

देहरादून। राहुल गांधी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को देहरादून स्थित उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी, विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी की राजनीति की आलोचना की।

भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी द्वारा हाल के घटनाक्रम में अपनाया गया रवैया लोकतांत्रिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। इसी के विरोध में पार्टी ने देशभर के साथ उत्तराखंड में भी कांग्रेस कार्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन आयोजित किया। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री कुन्दन परिहार, दीप्ति रावत, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, नलिन भट्ट, नेहा जोशी, दायित्वधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, पुनीत मित्तल, बलजीत सोनी, अभिषेक शाही सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं के सम्मान के पक्ष में है तथा इसी उद्देश्य से यह विरोध-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

दून वैली टाइम्स

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *