देहरादून में ‘बुलेट चोर गैंग’ का खेल खत्म, 7 बुलेट समेत 13 वाहन बरामद

‘बुलेट चोर गैंग’ का खेल खत्म, 7 बुलेट समेत 13 वाहन बरामद

बिग ब्रेकिंग | देहरादून

देहरादून में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे कथित गिरोह पर पटेलनगर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर 7 रॉयल एनफील्ड बुलेट समेत कुल 13 दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी विवेक सिंह विश्नोई और गुरप्रीत सिंह सुनसान स्थानों पर खड़े वाहनों की पहले रेकी करते थे। मौका मिलते ही बाइक चोरी कर उनकी नंबर प्लेट हटा देते और गलियों के रास्ते फरार हो जाते थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ वाहन चोरी की सात अलग-अलग घटनाओं के खुलासे का दावा किया है।

जांच में यह भी सामने आया कि चोरी किए गए वाहनों को पहले किराये पर देने और बाद में देहरादून से बाहर बेचने की तैयारी थी।

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की रणनीति के तहत हुई इस कार्रवाई से खुश होकर पुलिस टीम को ₹2,500 नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

पुलिस की कार्रवाई के बाद अब यह जांच भी की जा रही है कि बरामद वाहनों की चोरी में आरोपियों के साथ कोई अन्य व्यक्ति तो शामिल नहीं था।

About The Author