राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से की मुलाकात, न्याय की लड़ाई में हर संभव साथ देने का दिया भरोसा

देहरादून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में दिवंगत अंकिता के माता-पिता से मुलाकात कर उन्हें न्याय की लड़ाई में हर स्तर पर साथ देने का भरोसा दिया। यह मुलाकात पहले प्रस्तावित थी, लेकिन राहुल गांधी के पूर्व पौड़ी दौरे के दौरान खराब मौसम के कारण संभव नहीं हो सकी थी। उस समय दोनों पक्षों के बीच फोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें राहुल गांधी ने जल्द मिलने का वादा किया था।

अपने वादे के अनुरूप हुई इस मुलाकात में राहुल गांधी ने अंकिता के माता-पिता को आश्वस्त किया कि उनकी इच्छा और जरूरत के अनुसार कांग्रेस पार्टी न्याय की इस लड़ाई में मजबूती से उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि संविधान की मूल भावना गरीब, कमजोर और प्रताड़ित व्यक्ति को न्याय दिलाना है, लेकिन सत्ता के दबाव में इस भावना को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि न्याय और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

इस अवसर पर ओपीएस (OPS), उपनल, नर्सिंग एवं बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडलों ने भी राहुल गांधी से मुलाकात कर अपनी समस्याएं और मांगें उनके समक्ष रखीं। राहुल गांधी ने सभी प्रतिनिधिमंडलों की बात गंभीरता से सुनी और कहा कि इन मुद्दों का विस्तृत अध्ययन कराया जाएगा तथा आवश्यक विषयों को कांग्रेस के आगामी घोषणा-पत्र में शामिल करने की दिशा में पार्टी स्तर पर पहल की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *