श्रीनगर गढ़वाल के लिए गर्व की खबर, HNBGU की डॉ. मनीषा निगम राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए चयनित

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (HNBGU) की शिक्षिका डॉ. मनीषा निगम का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए हुआ है। देशभर से चयनित 21 शिक्षकों में उनका नाम शामिल है।

डॉ. मनीषा निगम को 5 सितंबर को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में सम्मानित किया जाएगा। उन्हें प्रशस्ति-पत्र के साथ 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि और रजत पदक प्रदान किया जाएगा।

उनकी इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिवार और श्रीनगर गढ़वाल क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह सम्मान उत्तराखंड के लिए भी गौरव की बात है।

About The Author