आपत्तिजनक टिप्पणी से हिमाचली समाज में आक्रोश

विकासनगर। हिमाचली समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर हिमाचली समाज के लोगों में आक्रोश है। समाज के प्रतिनिधियों ने इस संबंध में कोतवाली विकासनगर में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि एक फेसबुक पेज पर समाज की महिला सदस्य के संबंध में कथित रूप से अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। समाज के लोगों ने शिकायत के साथ संबंधित पोस्ट के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे हैं।

समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस से मामले में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच करने तथा टिप्पणी करने वाले आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं, समाज के लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी समुदाय या महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

About The Author