पाठल से पत्नी का गला काटने वाला पति गिरफ्तार

मोहिनी रोड में मामूली कहासुनी के बाद वारदात, धारदार पाठल से किए कई वार; डालनवाला पुलिस ने आरोपी को दबोचा

देहरादून। मोहिनी रोड स्थित सर्वेंट क्वार्टर में मामूली कहासुनी के बाद पति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, रामजी पाल (38) ने अपनी पत्नी सोनू पाल पर धारदार पाठल से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल हथियार झाड़ियों में फेंक दिया। सूचना मिलने पर डालनवाला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी रामजी पाल को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर झाड़ियों से हत्या में इस्तेमाल धारदार पाठल भी बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About The Author