उत्तराखंड में मौसम का तांडव, 3 से 8 सितंबर तक बारिश का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। प्रदेश के कई हिस्सों में बीते दिनों से बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 3 से 8 सितंबर तक राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और तेज बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।

आज भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार 3 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें पड़ने की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

8 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर

उत्तराखंड मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 3 से 8 सितंबर तक राज्य के सभी जिलों में अधिकांश स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। लगातार बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क मार्ग बाधित होने जैसी परिस्थितियां भी उत्पन्न हो सकती हैं।

प्रशासन ने लोगों से मौसम की स्थिति पर नजर रखने और अनावश्यक रूप से संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा से बचने की अपील की है।

About The Author