चार साल बाद भी न्याय का इंतजार! अंकिता की चौथी पुण्यतिथि पर CBI कार्यालय का घेराव

उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर चार वर्षों से जारी संघर्ष एक बार फिर तेज हो गया। अंकिता की चौथी पुण्यतिथि पर प्रदर्शनकारियों ने CBI कार्यालय का घेराव कर जांच में तेजी और जल्द न्याय की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान भावुक अपील करते हुए कहा गया कि अंकिता किसी पार्टी की नहीं, पूरे उत्तराखंड की बेटी है। वक्ताओं ने मुख्यमंत्री से भी न्याय सुनिश्चित करने के लिए आगे आने की अपील की।

घेराव के दौरान CBI अधिकारी से पूछा गया—जांच कहां तक पहुंची?

CBI अधिकारी के बताए अनुसार, अंकिता भंडारी केस की जांच उत्तराखंड CBI नहीं, बल्कि दिल्ली स्थित CBI की स्पेशल क्राइम यूनिट कर रही है। अधिकारी ने कहा कि उत्तराखंड कार्यालय के पास इस केस से संबंधित जानकारी नहीं है और जांच में कितना समय लगेगा, इसकी कोई गारंटी वे नहीं दे सकते।

चार साल बीत जाने के बाद सामने आए इस जवाब ने जांच की प्रगति और न्याय मिलने में लग रहे समय को लेकर प्रदर्शनकारियों के सवाल और तेज कर दिए।

वक्ताओं ने साफ कहा—न्याय की यह लड़ाई किसी राजनीतिक दल या संगठन की नहीं, बल्कि उत्तराखंड की बेटी के सम्मान और न्याय की लड़ाई है।

About The Author