त्यूनी इंटर कॉलेज रोड पर सिलेंडर ले जा रही पिकअप हादसे से बाल-बाल बची, बड़ा हादसा टला

Listen to this article

त्यूनी। त्यूनी इंटर कॉलेज रोड के पास घरेलू गैस सिलेंडर लेकर जा रही एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि वाहन में सवार दोनों लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे बड़े हादसे की आशंका पैदा हो गई। लेकिन चालक की सूझबूझ और समय रहते वाहन पर नियंत्रण पाने के कारण संभावित बड़ा हादसा टल गया।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हादसे में किसी के घायल न होने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली और सुरक्षित बचाव के लिए भगवान का आभार व्यक्त किया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों की संकरी और घुमावदार सड़कें हमेशा चुनौतीपूर्ण रहती हैं। ऐसे में वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रशासन और स्थानीय लोगों ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, वाहन की नियमित जांच कराएं तथा पहाड़ी मार्गों पर पूरी सतर्कता और संयम के साथ वाहन चलाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *