विकासनगर। डाकपत्थर क्षेत्र में देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे आठ लोगों के खिलाफ विकासनगर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने सभी को धारा 172 बीएनएसएस के तहत निरुद्ध कर पूछताछ की। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
पुलिस के अनुसार निरुद्ध किए गए लोगों में नौशाद पुत्र खुर्शीद, कादिर पुत्र सलीम, अहतेशाम पुत्र दिलशाद, महबूब पुत्र रफीक, सानी पुत्र युसूफ, इनाम पुत्र इरशाद, फरमोद पुत्र खुशमोहम्मद और मुन्तयाज पुत्र मोबिन शामिल हैं। सभी ग्राम खुजनावर, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक डाकपत्थर क्षेत्र में रात के समय संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे इन लोगों को रोककर पूछताछ की और नियमानुसार कार्रवाई की।
विकासनगर पुलिस का कहना है कि थाना क्षेत्र में दिन-रात निगरानी और चेकिंग अभियान लगातार जारी है। संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
चौकी प्रभारी के नेतृत्व में कार्रवाई
यह कार्रवाई चौकी प्रभारी डाकपत्थर उपनिरीक्षक सतेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कांस्टेबल कपिल जोशी की टीम ने की।
पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चेकिंग अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।
