सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा का एक्शन, डालनवाला थाने में दर्ज कराई एफआईआर

Listen to this article

देहरादून। सोशल मीडिया पर ‘राजेंद्र उत्तराखंडी’ नाम के व्यक्ति द्वारा भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के खिलाफ कथित अभद्र और अपमानजनक टिप्पणियां किए जाने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों ने शनिवार को डालनवाला थाने पहुंचकर विधिक कार्रवाई की मांग करते हुए एफआईआर दर्ज कराई।

भाजपा महिला मोर्चा का कहना है कि महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली टिप्पणियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन ने मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

महिला मोर्चा ने बताया कि केवल देहरादून ही नहीं, बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी संबंधित व्यक्ति के खिलाफ शिकायतें और मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं, ताकि इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणियों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *