दून वैली टाइम्स | देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने ऋषिकेश क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर आरोपियों के कब्जे से 16 पेटी देशी शराब और 1 पेटी अंग्रेजी शराब, कुल 17 पेटी अवैध शराब बरामद की। इसके अलावा शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार और एक स्कूटी को भी सीज कर दिया गया है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दून पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।




