चुनावी तैयारियों में जुटी भाजपा, उत्तराखंड में विभिन्न विभागों के प्रदेश संयोजक व सह-संयोजकों की घोषणा

Listen to this article

देहरादून, 10 जुलाई। आगामी चुनावी तैयारियों को गति देते हुए भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड ने संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में विभिन्न प्रदेश स्तरीय विभागों के प्रदेश संयोजक एवं सह-संयोजकों की घोषणा कर दी है। यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद जारी की गई हैं।
जारी सूची के अनुसार सुशासन, पॉलिसी रिसर्च, मीडिया संपर्क, प्रशिक्षण, राजनीतिक सुझाव एवं संवाद, राष्ट्रीय कार्यक्रम एवं बैठक, पुस्तकालय एवं दस्तावेज, सहयोग एवं आपदा राहत सेवाएं, अध्यक्ष कार्यालय, प्रवास एवं कार्यक्रम, प्रचार साहित्य, चुनाव प्रबंधन तथा चुनाव आयोग सहित विभिन्न विभागों में नए संयोजकों और सह-संयोजकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी का मानना है कि इन नियुक्तियों से संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी तथा आगामी चुनावों को देखते हुए बूथ स्तर तक समन्वय और जनसंपर्क अभियान को गति मिलेगी। नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने विभागों की गतिविधियों के संचालन, संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने का कार्य करेंगे।
भाजपा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों और जनहित के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *