9 सितंबर को उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश के आसार, 10-11 सितंबर को भी जारी रहेगा दौर

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 9 सितंबर को राज्य के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तेज से अति तेज बारिश होने की संभावना जताई है।

9 सितंबर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 9 सितंबर को पर्वतीय जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में भी कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछार की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश का तीव्र से अति तीव्र दौर और आकाशीय बिजली की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

10 और 11 सितंबर को बढ़ेगी बारिश

10 सितंबर को देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के सभी जिलों में गरज-चमक और तेज बारिश के दौर की संभावना है।

11 सितंबर को देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है। राज्य के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है।

पहाड़ों में सफर करने वालों को सावधानी की सलाह

बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क पर मलबा आने और यातायात प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। ऐसे में मौसम की स्थिति और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी देखकर ही यात्रा करने की अपील की गई है।

About The Author