देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने जनपद की कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से निरीक्षक, उपनिरीक्षक एवं अपर उपनिरीक्षक स्तर के 53 पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण/नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से उनके नाम के सम्मुख रिक्त पदों पर तैनात किया गया है।

तबादला सूची में कई महत्वपूर्ण थानों के प्रभारी बदले गए हैं। निरीक्षक विनोद गोसाईं को थाना डालनवाला, निरीक्षक नरेश राठौर को थाना पटेलनगर, निरीक्षक संतोष कुंवर को थाना कैंट, निरीक्षक नरेंद्र गहलावत को थाना मसूरी तथा निरीक्षक देवेंद्र चौहान को थाना नेहरू कॉलोनी की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं निरीक्षक प्रदीप रावत को शिकायत प्रकोष्ठ, उपनिरीक्षक मोहन सिंह को थाना रायवाला, लोकपाल परमार को थाना क्लेमेंटाउन, गिरिश नेगी को थाना प्रेमनगर, शैंकी कुमार को थाना सेलाकुई, मनोज नौटियाल को थाना सहसपुर तथा अमित शर्मा को थाना वसंत विहार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा प्रवीण सैनी को चौकी सभावाला, अरविंद पंवार को चौकी कुठालगेट, आशीष कुमार को चौकी बाजार पटेलनगर, प्रवीण पुंडीर को थाना सहसपुर और अन्य अधिकारियों को भी विभिन्न थानों, चौकियों एवं शाखाओं में नई तैनाती दी गई है।
एसएसपी के आदेश के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महकमे में हुए इस व्यापक फेरबदल को आगामी कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
