पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

Listen to this article

दून वैली टाइम्स | देहरादून

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट का लोकसेवा और जनकल्याण के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत एवं स्मरणीय रहेगा। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त कीं।

About The Author