20 गेट खोले गए, जलस्तर का ट्रेंड स्थिर; निचले इलाकों में सतर्कता की अपील
नैनीताल। कोसी बैराज पर सोमवार रात जलस्तर को लेकर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। रात 8:20 बजे बैराज पर 1,88,995 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। जलस्तर का ट्रेंड फिलहाल स्थिर (Steady) बताया गया है, लेकिन बैराज की स्थिति Danger घोषित की गई है।
जलस्तर बढ़ने के मद्देनजर बैराज के 20 गेट खोल दिए गए हैं, ताकि अतिरिक्त पानी की निकासी की जा सके। प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
जलस्तर के खतरे की स्थिति में कोसी नदी के आसपास और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों से अपील की गई है कि वे नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के नजदीक जाने से बचें तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
फिलहाल जलस्तर का ट्रेंड स्थिर होने से कुछ राहत है, लेकिन Danger स्थिति को देखते हुए किसी भी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है।
