रामनगर/नैनीताल। नैनीताल पुलिस ने रामनगर स्थित एक रिसॉर्ट में चल रहे हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में असामाजिक तत्वों एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज सिंह कत्याल तथा क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में 4 जुलाई 2026 को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) एवं थाना रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने रामनगर के एक बड़े रिसॉर्ट में छापेमारी की।
मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने बाहरी राज्यों एवं विदेश से लाई गई 10 महिलाओं, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल थी, को मुक्त कराया। मौके पर 52 लोग महिलाओं के साथ अनैतिक देह व्यापार, शराब एवं नशे की पार्टी, महिलाओं से अश्लील नृत्य कराने, उन पर नोट उड़ाने तथा अश्लील हरकतें करते पाए गए। पुलिस ने 51 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक विधि-विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया।
इस संबंध में कोतवाली रामनगर में मुकदमा संख्या 210/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 143, अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 5 एवं 6, पॉक्सो अधिनियम की धारा 14, आबकारी अधिनियम की धारा 60/21 तथा किशोर न्याय अधिनियम की धारा 77 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
मुख्य आयोजक निकला मेरठ का कारोबारी
पूछताछ में मुख्य आयोजक उमेन्द्र कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी मुल्तान नगर, थाना टीपी नगर, मेरठ ने बताया कि वह एक कीटनाशक निर्माण कंपनी का संचालक है। उसने अपनी कंपनी से जुड़े लोगों के मनोरंजन के लिए यह पार्टी आयोजित की थी। जांच में सामने आया कि लगभग दस दिन पहले उसने रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर लखेन्द्र चौधरी से संपर्क कर शराब, महिलाओं और तथाकथित “एक्स्ट्रा सर्विस” की व्यवस्था करने को कहा था। इसके बाद 4 से 5 जुलाई 2026 तक रिसॉर्ट लगभग 2.20 लाख रुपये में बुक किया गया।
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी सुनील कुमार पांडेय के माध्यम से राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी ने प्रति महिला 10 हजार रुपये के हिसाब से महिलाओं की व्यवस्था कराई थी। पुलिस के अनुसार रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर लखेन्द्र चौधरी ने होटल स्टाफ को निर्देश दिए थे कि पार्टी में आने वाले किसी भी व्यक्ति अथवा महिलाओं का नाम आगंतुक रजिस्टर में दर्ज न किया जाए, ताकि साक्ष्य छिपाए जा सकें। इस आधार पर रिसॉर्ट को सील कर दिया गया।
पुलिस ने की यह बरामदगी
- शराब की 3 पेटियां
- बीयर की 1 पेटी
- ₹10 मूल्य के नकली नोटों की 24 गड्डियां
- महिलाओं पर उड़ाए गए नोटों का पुलिंदा
- आपत्तिजनक सामग्री
- लैपटॉप एवं चार्जर
- कार्यक्रम से जुड़े मोबाइल फोन, जिनमें फोटो एवं चैट मिली
- डांस कार्यक्रम में प्रयुक्त म्यूजिक सिस्टम, एम्पलीफायर एवं साउंड बॉक्स
फरार आरोपी
लखेन्द्र चौधरी, जनरल मैनेजर, रिसॉर्ट।
गिरफ्तार सभी 51 आरोपी
- सर्वेश कुमार सिंह (बाराबंकी)
- रामानुज सिंह (अयोध्या)
- वीरेंद्र दुबे (गोंडा)
- जीत बहादुर (बाराबंकी)
- अनिरुद्ध वर्मा (लखनऊ)
- आशीष कुमार (बाराबंकी)
- आनंद कुमार (बाराबंकी)
- राघवेंद्र पाण्डेय (सिद्धार्थनगर)
- गौरव कुमार (दिल्ली)
- राजेन्द्र कुमार (गोंडा)
- दीपक कुमार यादव (गोंडा)
- उमेन्द्र कुमार (मेरठ)
- वरुण तिवारी (औरैया)
- सुनील कुमार पांडेय (देवरिया)
- जयप्रकाश तिवारी (गोंडा)
- हरिशंकर तिवारी (सुल्तानपुर)
- विनोद कुमार (आजमगढ़)
- सलमान नूरी (गोंडा)
- ज्ञानदेव द्विवेदी (गोंडा)
- आलोक राजपूत (कानपुर देहात)
- राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी (दिल्ली)
- विकास कुमार (दिल्ली)
- अरुण (दिल्ली)
- मेहराजुद्दीन (मेरठ)
- ब्रजेश (बुलंदशहर)
- सोहन सिंह (पीलीभीत)
- मनप्रीत सिंह (पीलीभीत)
- पवन सिंह (पीलीभीत)
- अरविंद सिंह (पीलीभीत)
- गुरुदयाल सिंह (पीलीभीत)
- हरजिंदर सिंह (पीलीभीत)
- राहुल गुप्ता (लखीमपुर खीरी)
- गौरव कुमार (शाहजहांपुर)
- आफताब आलम (सीतापुर)
- आशीष पांडे (सीतापुर)
- प्रमोद सिंह (सीतापुर)
- राजेश कुमार (सीतापुर)
- देवेंद्र कुमार (सीतापुर)
- आलोक कुमार (बिजनौर)
- देशराज (बिजनौर)
- राजकुमार मौर्य (आजमगढ़)
- हरनारायण (औरैया)
- सौरभ प्रजापति (आजमगढ़)
- मोहम्मद जमाल (आजमगढ़)
- आलोक रंजन (आजमगढ़)
- राजेश (दिल्ली)
- अकरम (आजमगढ़)
- हिमांशु सिंह (आजमगढ़)
- अनुराग तिवारी (औरैया)
- गरविन पाल (गाजियाबाद)
- सुनील कुमार (बिजनौर)
इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुनीता कुँवर (प्रभारी AHTU), उपनिरीक्षक मोहन सिंह सौन (प्रभारी SOG), वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट, एएसआई प्रेम बल्लभ जोशी सहित SOG एवं रामनगर पुलिस की टीम शामिल रही। उत्कृष्ट कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पुलिस टीम को ₹2,500 का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की।




