देहरादून, 21 जून 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून द्वारा जनहित एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए कई निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न कोतवाली, थाना एवं शाखाओं में तैनात निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
स्थानांतरण सूची में ऋषिकेश, नगर कोतवाली, डोईवाला, रायवाला, डालनवाला समेत अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में तैनाती एवं फेरबदल किया गया है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
प्रमुख तबादले: ▪️ यशपाल सिंह बिष्ट को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश बनाया गया।
▪️ कैलाश चन्द्र भट्ट को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर की जिम्मेदारी मिली।
▪️ हरिओम राज चौहान को चुनाव सेल पुलिस कार्यालय भेजा गया।
▪️ राकेश गुसाईं को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डोईवाला नियुक्त किया गया।
▪️ कमल कुमार लुण्ठी को प्रभारी निरीक्षक थाना रायवाला बनाया गया।
देहरादून पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर निरीक्षकों के तबादले




